बालाघाट: दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास
नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पॉक्सो विशेष न्यायालय ने सख्त फैसला सुनाया है। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के विशेष न्यायाधीश गौतम सिंह मरकाम की अदालत ने शनिवार की दोपहर में मरारी मोहल्ला निवासी आरोपी पीयूष जामरे (18) को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। शासन की ओर से पैरवी विश