फुलवरिया: भटवालिया गांव के समीप गेंद खेलने के दौरान कार की चपेट में आया एक बच्चा, चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कराया इलाज
थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव के समीप गुरुवार को गेंद खेलने के दौरान एक बच्चा कार की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए आसपास के लोगों की मदद से इलाज हेतु एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। घायल बच्चा भटवालिया गांव निवासी शेख शकीर का 5 वर्षीय पुत्र सीफान बताया जा रहा है।