पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के के.हाट थाना क्षेत्र में उधार पैसे के विवाद में एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, जीएमसीएच में भर्ती
Purnea East, Purnia | Jul 28, 2026
पूर्णिया के के हाट थाना क्षेत्र स्थित पॉलिटेक्निक चौक के समीप उधार के पैसे के विवाद में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसका गला रेतने का सनसनी खेज मामला सामने आया है।गंभीर रूप से घायल युवक का जीएमसीएच में इलाज चल रहा है।घायल की पहचान कटिहार जिले के गेड़ाबाड़ी निवासी महेंद्र जायसवाल के पुत्र गणेश कुमार के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है