नानपारा: नवाबगंज में नेत्र चिकित्सा शिविर में 250 मरीजों की जांच, 100 मरीज ऑपरेशन के लिए सीतापुर अस्पताल भेजे गए
नवाबगंज के साहू जी नेशनल पब्लिक स्कूल हरिहरपुर में बुधवार को सीतापुर आंख अस्पताल द्वारा एक नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दूरदराज से आए लगभग 250 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच के बाद मरीजों को उचित मूल्य पर चश्मे और आंखों की दवाएं भी दी गईं। इनमें से लगभग 100 मरीजों को ऑपरेशन के लिए सीतापुर आंख अस्पताल के मुख्यालय भेजा गया।