श्री गंगानगर: मनरेगा में रोजगार नहीं मिलने के विरोध में चक 9 जैड में मानव श्रृंखला बनाकर पंचायत घर का किया घेराव
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 4, 2026
खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन और श्रमिक संगठन सीटू के संयुक्त नेतृत्व में गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे ग्राम पंचायत चक 9 जैड में पंचायत घर का घेराव किया गया। मनरेगा के तहत रोजगार की मांग करने वाले मजदूरों को निर्धारित समय सीमा के भीतर काम उपलब्ध नहीं कराए जाने के विरोध में यह आंदोलन खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन नेता नरेश शर्मा और सीटू नेता कॉमरेड हरकेवलदीप सिंह