गंगरार में निर्वाचन आयोग के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम’ के तहत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक रजिस्ट्रेशन पदाधिकारी व उपखंड अधिकारी बेगूं ने की। इसमें एसडीएम, तहसीलदार, सुपरवाइजर व बीएलओ उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मतदाता सूची में सुधार व अहर्तन कार्यों में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।