शामली: हत्या के बाद शामली जिले के गांव काबड़ौत के जंगल में फेंके गए संभल निवासी पिता-पुत्र के शव
Shamli, Shamli | Apr 8, 2026 बुधवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी के मुताबिक ASP शामली ने बताया कि शामली कोतवाली क्षेत्र के काबडौत के जंगल में एक आरोपी को साथ लेकर पहुंची संभल पुलिस ने संभल के भीरावटी क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय नरेश कुमार और उसके 21 साल के बेटे भीमसेन की लाशे बरामद की है। नरेश अपने बेटे के साथ 2 अप्रैल को पिकअप लेकर निकला था। दोनों शव संभल पुलिस के सुपुर्द किए गए हैं।