मंझनपुर: डीएम एवं एसपी ने जेल अधीक्षक के साथ कौशाम्बी जिला कारागार का किया मासिक निरीक्षण, बंदियों से की वार्ता
कौशाम्बी डीएम एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जेल अधीक्षक के साथ गुरुवार को समय 12 बजे जिला कारागार कौशाम्बी का मासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली गई तथा जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने व साफ सफाई आदि के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। अधिकारियों के जेल में पंहुचते ही हड़कंप मचा रहा।