मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस लाइन की चौथी मंजिल से गिरी महिला मजदूर की हुई मौत, मचा कोहराम
कौशाम्बी पुलिस लाइन में एक भवन का निर्माण हो रहा है। चौथी मंजिल में काम चल रहा है। बुधवार को महिला मजदूर चौथी मंजिल से नीचे गिर गई, इससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मानिकपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली सरोज देवी की मौत हुई है।