कटनी नगर: पिपरौध स्थित पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में चांदी का छत्र सहित 2 से ढाई लाख दानपेटी से ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस
माधव नगर थाना अन्तर्गत झिंझरी चौकी पिपरौध गाँव स्थित पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में अज्ञात चोरों ने सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर मुख्य गेट तोड़ कर अंदर घुसे और दानपेटी से 2 से ढाई लाख रुपये सहित चांदी का छत्र चोरों ने पार कर दिया। आज मंगलवार सुबह 9 बजे पुलिस वारदात स्थल पहुँची इस वारदात से जैन समाज मे भारी आक्रोश है।