धनौरा: गजरौला में गेस्ट हाउस संचालक ने प्रेमिका को गोली मारकर हत्या की, अधिकारियों ने गेस्ट हाउस पर लगाई सील, वीडियो हुआ वायरल
गजरौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे स्थित विनायक गेस्ट हाउस जो पूर्व में ओयो होटल था में मंगलवार तड़के प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी और प्रेमिका की हत्या करने के बाद खुद स्थानीय पुलिस चौकी औद्योगिक चौकी पहुंच गया। घटना के बाद एसपी अमित कुमार आनन्द, एएसपी राजीव कुमार सहित फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और कमरे की गहन जांच की।