गोला: बगहा गांव में हमले में घायल युवक की मौत, न्याय की मांग को लेकर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन
गोरखपुर के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के बगहा गांव निवासी सूरज की 21 जून को हुए हमले में घायल होने के बाद मंगलवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। बुधवार को सुबह 11 बजे शव गांव पहुंचने पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।