उदाकिशुनगंज: बराटेनी गांव के पास सड़क दुर्घटना की जांच करने पहुंचे परिवहन विभाग के अधिकारी
उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बरतनी गांव के पास सड़क दुर्घटना में चंदन कुमार की मौत हो गई थी। शुक्रवार को जिला परिवहन विभाग के अधिकारी शीतल गुप्ता द्वारा घटनास्थल की जांच पड़ताल की गई और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी किया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि परिजनों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।