वारासिवनी: जयकारों के बीच निकली भव्य शोभायात्रा, भक्ति में डूबा नगर, हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा और भंडारों के साथ गूंजा
नगर सहित क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सुबह से मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही, भगवान को चोला चढ़ाकर गुड़-चना का भोग लगाया गया व हनुमान चालीसा पाठ हुए दिनभर भंडारे चलते रहे। शाम को श्रीराम मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकली जो नगर भ्रमण कर जय स्तंभ चौक पहुंची, जहां झांकियों का आकर्षक प्रदर्शन देखने मिला विधायक और पूर्व विधायक भी शामिल हुए