आबापुरा: महेशपुरा के झेर पाडा गांव में कपड़े में लिपटा मिला दो माह का मासूम, पुलिस ने उसे एमजी अस्पताल में कराया भर्ती
आंबापुरा थाना क्षेत्र के महेशपुरा स्थित झेर पाड़ा गांव में करीब दो माह का मासूम बच्चा कपड़े में लिपटा हुआ लावारिस हालत में मिला।आंबापुरा थाना पुलिस के एएसआई पारचंद ने बताया कि रंगु पुत्र मेगजी और उसकी पत्नी ने मासूम बच्चे को सुरक्षित संभाला और पुलिस कि मौजुदगी में महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे की प्रारंभिक जांच कर उपचार किया।