डंडा: ट्रांसमिशन लाइन का तार गिरने से डंडा प्रखंड में घंटों बिजली ठप रही
Danda, Garhwa | Apr 20, 2026 मेढ़ना टोल प्लाजा के पास ट्रांसमिशन लाइन का तार गिरने से रविवार की रात और सोमवार को दोपहर बाद दो बजे तक डंडा प्रखंड में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गढ़वा वन के कन्या अभियंता कमल कुमार ने बताया कि 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। लेकिन शटडाउन लेकर आज उसे दुरुस्त कर दिया गया है।