दरअसल, जांजगीर-चाम्पा जिले के थाना क्षेत्र में केबल और बिजली तार की लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही थी। अकलतरा थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बदमाशों की खोजबीन में विशेष टीम गठित कर कर जांच में जुटी हुई थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि कंटेनर में बिजली तार को लोड करके दूसरे खपाने ले जाया रहा है।