सागर नगर: निगम आयुक्त ने राजघाट बांध का निरीक्षण किया वर्षा ऋतु को देखते हुए जल शुद्धिकरण का कार्य पूरी सावधानी के दिए निर्देश
शहर की जीवनदायनी राजघाट बाध में विगत दिनों से हो रही वर्षा के कारण पानी आ जाने के कारण अब बाध मे फिर लहरे उठने लगी हैं मानो संकेत दे रही है कि पूरे वर्ष शहरवासियों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए राजघाट बांध में पानी आ चुका है, जिसका निरीक्षण करने को नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री पहुंचे और उन्होंने इंटकवेल से बांध में पानी के भराव को देखा ।