बीना: कटरा मंदिर में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सद्बुद्धि देने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया
Bina, Sagar | Jun 2, 2026 बीना की राजनीति में एक अनोखा और आध्यात्मिक प्रदर्शन देखने को मिला।जहां आमतौर पर सड़कों पर नारेबाजी और भाषणबाजी होती है,वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवान हनुमान की शरण ली।कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव द्वारा अपनी पार्टी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी का विरोध हनुमान चालीसा के पाठ कर सद्बुद्धि देने प्रार्थना की।