छपरा: थावे मशरक छपरा कचहरी रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों में चला टिकट चेकिंग अभियान
Chapra, Saran | Jun 28, 2026 छपरा कचहरी-थावे - मशरक रेल खण्ड पर सघन टिकट चेकिंग का अभियान रविवार की सुबह 8 बजें के लगभग चलाया गया। इस दौरान उक्त रेल खण्ड पर चलने वाली विभिन्न सवारी गाड़ियों में सघन टिकट चेकिंग की गई है।जिसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 24 यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे रेल राजस्व के रूप में रु 12475 जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया गया ।