धरियावद: ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के तहत 2 वर्ष से फरार आरोपी धरियावद पुलिस के हत्थे चढ़ा
प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के तहत धरियावद थाना पुलिस ने दो वर्ष से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बी आदित्य के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र जोधा तथा वृत्ताधिकारी धरियावद मदन गहलोत के सुपरविजन में थानाधिकारी हजारीलाल मीणा के नेतृत्व म।