पाटी: सिंधी के सरपंच को शांति भंग करने पर बूंदी से किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
Pati, Barwani | Apr 20, 2026 थाना क्षेत्र के ग्राम बुदी सांदीपनि स्कूल के पास से पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में महाराष्ट्र राज्य के ग्राम पंचायत सिंधी के सरपंच संदीप पिता बिलु पावरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान महाराष्ट्र राज्य के सिंधी के सरपंच संदीप के रूप में हुई है। न्यायालय पेश।