कांके: मेन रोड स्थित सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के सदस्यों के साथ एसएसपी और सिटी एसपी ने की बैठक
Kanke, Ranchi | Jun 15, 2026 मेन रोड स्थित सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के सदस्यों के साथ रविवार की रात करीब दस बजे एसएसपी राकेश रंजन और सिटी एसपी पारस राणा ने बैठक की। इस मौके पर उन्होंने मोहर्रम का त्योहार सौहार्द और अनुशासन के साथ मनाने की अपील की। वहीं प्रमुख अखाड़ों के खलीफाओं से मोहर्रम का जुलूस पूरी तरह से अनुशासन, ऐतिहासिक एकता और भाईचारे के साथ निकालने की अपील की गई।