लवकुशनगर: गोयरा थाना क्षेत्र: नाबालिग से घर में घुसकर दुष्कर्म, आरोपी फरार
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Apr 26, 2026
गोयरा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 21 अप्रैल की बताई जा रही है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन आरोपी वारदात के बाद से फरार है। पीड़ित परिवार को लगातार धमकियां मिलने की भी बात सामने आई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जिसकी जानकारी एसडीओपी ने रविवार की सुबह करीब 10 बजे दी है