बुंडू: मुकरुमडीह में पारंपरिक छऊ नृत्य का आयोजन, विधायक हुए शामिल
Bundu, Ranchi | Apr 26, 2025 आज शनिवार को रात 8:00 बजे मुकरुमडीह में पारंपरिक छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा शामिल हुए । इस दौरान लोगों के द्वारा विधायक का पारंपरिक रीति रिवाज के साथ स्वागत किया गया। साथ ही इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में लोगों ने शामिल होकर छऊ नृत्य कार्यक्रम का आनंद उठाया ।