बागेश्वर: कपकोट में एक साल बाद भी खतरनाक लकड़ी के पुल से आवागमन जारी
कपकोट के कनलगढ क्षेत्र में वर्ष पुरानी आपदा के बाद भी मुसलसेरा नान, चचई, कन्यालीकोट गांवों के लोग राजकीय इंटर कॉलेज के सामने लगे कमजोर लकड़ी के कठपुलिया पर पैदल आवागमन कर रहे हैं। छात्र और अभिभावक इस खतरनाक रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। जिला प्रशासन की अगली कार्रवाई का इंतजार है।