भरगामा: अपनी ही जमीन पर घर बनाने से रोकी जा रही महिला ने दबंगों पर मारपीट व धमकी का लगाया आरोप
भरगामा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर उत्तर वार्ड संख्या 12 में एक गरीब महिला को अपनी ही खरीदी हुई जमीन पर घर बनाने से रोके जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता अंजू देवी (पति–जनार्दन ततमा) ने इस संबंध में भरगामा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।