टिकारी: दीघौरा उच्च विद्यालय परिसर में छात्र सम्मान समारोह का आयोजन, सांसद और विधायक ने छात्रों को किया पुरस्कृत
Tikari, Gaya | Apr 23, 2026 टिकारी प्रखंड के दीघौरा पंचायत स्थित उच्च विद्यालय परिसर में गुरुवार संध्या छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी।स्थानीय औरंगाबाद सांसद अभय कुमार सिंहा उर्फ अभय कुशवाहा, टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी, राजद जिला अध्यक्ष सुभाष यादव आदि ने मैट्रिक व इंटर में बेहतर करने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।