जौनपुर: हफ्तों से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण लखौंवाँ बाजार में अंधेरा, लोगों में नाराजगी
बक्शा क्षेत्र के लखौंवाँ बाजार में पिछले कई सप्ताह से स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण रात के समय पूरे बाजार क्षेत्र में अंधेरा छाया हुआ है। इससे दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विद्युत हेल्पलाइन 1912 समेत संबंधित विभाग को कई बार शिकायतें देने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो स