शिवपुरी: सिरसौद चौराहे के फोरलेन के गहरे गड्ढे भरे, आवागमन हुआ सुरक्षित, खबर का असर
शिवपुरी जिले की कोटा-झांसी फोरलेन पर सिरसौद चौराहे के पास लंबे समय से बने जानलेवा गड्ढों की आखिरकार मरम्मत कर दी गई। सड़क की खराब स्थिति को लेकर पब्लिक ऐप ने 1 जुलाई को प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था प्रकाशित हो जाने के बाद एनएचएआई की टीम शुक्रवार की सुबह 8 बजे मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर गड्ढे भर दिए। इससे अब वाहन चालकों को राहत।