प्रदेश भर में मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप महिलाओं की सुरक्षा स्वालंबन व उनके आत्म सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान को बिजनौर की चांदपुर पुलिस रफ्तार दे रही है। शनिवार दोपहर 12:00 बजे एंटी रोमियो टीम ने शहर की विभिन्न गलियों में जाकर महिलाओं को एकत्र किया और विभिन्न योजनाओं तथा टोल फ्री नंबरों के बारे में जागरूक किया