टेहरोली: टहरौली में समाजवादी पार्टी के जननायक का 52वां जन्मदिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया, पीडीए लाएगा बदलाव
टहरौली कस्बे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का 52 वां जन्मोत्सव केक काटकर बड़े ही धूमधाम से आज मंगलवार को समय 5 बजे मनाया गया | जिसमें सभी ने केक काटकर एक दूसरे को मिष्ठान खिला कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की लंबी उम्र की कामना की | पूर्व प्रधान आशाराम ने कहा कि पीडीए का मंत्र लेकर बदलाव निश्चित है |