टेहरोली: बांसार में भारी बारिश से गिरा गरीब का कच्चा घर, घरेलू सामान हुआ खराब
बांसार में आज सोमवार को समय 4 बजे संदीप विश्वकर्मा का कच्चा घर अधिक बारिश होने से गिर पड़ा | घर गिरने से ग्रामीण का घरेलू सामान दबकर खराब हो गया ग्रामीण ने बताया कि बारिश की वजह से कहीं मजदूरी करने के लिए भी नहीं निकल पा रहे हैं | घर गिर जाने से अब रात गुजारना भी मुश्किल हो गया है | ग्रामीण ने प्रशासन से आर्थिक सहायता राशि हेतु मांग की है |