सहारनपुर: थाना सदर बाजार की 'ऑपरेशन सवेरा' के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई, आरोपित को पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया निरुद्ध
उत्तर प्रदेश शासन की मादक पदार्थ तस्करी रोकने की सख्त नीति के तहत चलाए जा रहे "ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर" अभियान के अंतर्गत थाना सदर बाजार पुलिस ने अहम निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त आसिफ खान को पिट-एनडीपीएस अधिनियम की धारा 3(1) के अंतर्गत गुरूवार शाम 5:00 बजे निरुद्ध किया है।