बालोद: पाररास ओवरब्रिज प्रोजेक्ट में अटका काम, बिजली बंद होने पर ही कटेंगे बाकी पेड़, दो हफ्ते में 85 पेड़ों की कटाई
Balod, Balod | May 21, 2026 पाररास ओवरब्रिज प्रोजेक्ट के तहत बालोद-डौंडीलोहारा-राजनांदगांव मुख्य मार्ग के दोनों किनारों पर पेड़ों की कटाई का काम जारी है, लेकिन अब बिजली सप्लाई इस काम में बड़ी बाधा बन गई है। वन विभाग के अनुसार अब तक 188 चिन्हांकित पेड़ों में से केवल 85 पेड़ों की कटाई हो पाई है। बाकी पेड़ों की कटाई बिजली बंद किए बिना संभव नहीं है, जिससे काम की रफ्तार धीमी पड़ गई है।