चूरू: चूरू के टाउन हॉल में आज से स्वयंसेवकों के आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन शुरू
Churu, Churu | Jul 3, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर गुरुवार दोपहर 2 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार नागरिक सुरक्षा विभाग में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के मनोनयन के लिए प्राप्त आवेदनों का सत्यापन टाउन हॉल में किया जा रहा है। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने आवेदनों व अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए कमेटी गठित की है, 3 जुलाई से दस्तावेज सत्यापन के निर्देश दिए हैं।