चूरू: हथियार तस्करी के मामले में गिरफ्तार रोहित गोदारा गैंग के गुर्गों का पुलिस ने गढ़ कोतवाली से निकाला पैदल जुलूस
Churu, Churu | Jul 3, 2025 चूरू में हथियार तस्करी व रंगदारी के मामले में गिरफ्तार रोहित गोदारा व वीरेंद्र चारण गैंग के गुर्गों का कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को गढ़ कोतवाली से शहर के मुख्य बाजार में पैदल जुलूस निकाला। पुलिस के ध्येय वाक्य आमजन में विश्वास व अपराधियों में ख़ौफ को चरितार्थ करने के लिए कोतवाली पुलिस के द्वारा आरोपी अनिल स्वामी और अजय भाटी का पैदल जुलूस निकाला गया।