दरभंगा: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर नियुक्त प्रेक्षक ने मीडिया कोषांग का किया निरीक्षण
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर नियुक्त 78-कुशेश्वरस्थान(अ.जा) विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक अविनाश कंढीबा ढाकने द्वारा मीडिया कोषांग, मतदाता हेल्पलाइन 1950 नियंत्रण कक्ष का भी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन कार्यों की तैयारियों की जानकारी ली तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। यह जानकारी मंगलवार की शाम 6.30 बजे दी गई।