सोनाहातु: झारखंड मुंडा समाज केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित
बुंडू में झारखंड मुंडा समाज केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बोध मुंडा को केंद्रीय अध्यक्ष, अनिल सिंह मुंडा को सचिव और अघनु सिंह मुंडा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। समाज के उद्देश्यों को गांव-गांव में प्रचारित करने के लिए जिला, प्रखंड, पंचायत और ग्राम स्तर पर समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।