सिंगरौली: जिले में बारिश से तेंदूपत्ता तुड़ाई में व्यवधान, माड़ा-सरई क्षेत्र में तुड़ाई बंद, 95% संग्रहण हुआ
जिले में हो रही बूंदाबांदी के बाद तेंदूपत्ता की तुड़ाई में व्यवधान आ गया है। जिसके बाद माड़ा सरई सहित कई अन्य क्षेत्रों में तेंदूपत्ता की तुड़ाई का काम बंद कर दिया गया है। हालांकि वन अमले का कहना है पलट कि सरकार से मिले लक्ष्य के तहत अब तक 95 प्रतिशत संग्रहण किया जा चुका है। शेष कार्य मौसम साफ होते ही पूरा कर लिया जायेगा।