कर्वी: चित्रकूट में 1 जुलाई से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, सीडीओ ने दिए निर्देश
चित्रकूट में सोमवार दोपहर 3 बजे सीडीओ डी.पी. पाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमे 1 से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण तथा 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान दवा छिड़काव, सफाई, जागरूकता कार्यक्रम, घर-घर सर्वे और आभा आईडी बनाने का कार्य किया जाएगा।