टिब्बी: टिब्बी के चक 5 GGR रोही में सीमा ज्ञान कराने के दौरान हुआ विवाद, पांच लोगों को हनुमानगढ़ किया रैफर
टिब्बी क्षेत्र के चक पांच जीजीआर रोही में शुक्रवार को कृषि भूमि में रास्ते के सीमा ज्ञान कराने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के चलते चार जनों को चोटें आई है। तहसीलदार हरीश कुमार टाक के अनुसार कृषि भूमि में रास्ते के सीमा ज्ञान के लिए दो प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे जिसके बाद कमेटी का गठन किया गया था।