अररिया: पति से घरेलू झगड़े में पत्नी ने खाया कीटनाशक, सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
Araria, Araria | Jun 6, 2026 अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड के काकन वार्ड संख्या 6 में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने गुस्से में कीटनाशक दवा पी ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका की पहचान अली हसन की 30 वर्षीय पत्नी लाडली के रूप में हुई है।