फतुहा: नदी थाना पुलिस ने गुलमहिया चक गांव से एक युवक को 13.34 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार।
Fatwah, Patna | Jun 23, 2026 नदी थाना पुलिस ने गुलमहिया चक गांव से 13.34 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक गुलमहिया चक गांव निवासी सरवन कुमार है। उसने बताया कि वह राघोपुर दियारा से स्मैक लाकर अपने घर में ही स्मैक पीने वालों को बुलाकर बेचने का काम करता है। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि गिरफ्तार सरवन कुमार को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा जा रहा है।