कांके: चेशायर होम स्थित एक गोदाम में भीषण आग, दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी
Kanke, Ranchi | May 22, 2026 चेशायर होम स्थित एक गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही शुक्रवार सुबह करीब दस बजे पहुंची दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में जुट गई है। सुरक्षा को देखते हुए चेशायर होम रोड को एक तरफ से बंद कर दिया गया है, जिससे यातायात प्रभावित हो गया है। आग कैसे लगी है फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।