चौथम: ठगी के आरोपी के घर आदाबारी गांव में मधेपुरा पुलिस ने चौथम पुलिस के सहयोग से कुर्की जब्ती की कार्रवाई की
ठगी के आरोपित खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत नीरपुर पंचायत के आदावारी निवासी अशोक सिंह के पुत्र सौरव कुमार के घर मधेपुरा जिला के चौसा थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चौथम पुलिस के सहयोग से कुर्की जब्ती की कार्रवाई की। चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने रविवार की सुबह नौ बजे बताया कि मधेपुरा न्यायालय के आदेश के आलोक में चौसा थाना पुलिस चौथम थाना पहुंच