सिमडेगा: मीडिया पब्लिक ऐप पर कमलेश राम ने कई समसामयिक विषयों पर रखी अपनी बात
सिमडेगा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम ने गुरुवार शाम 4 बजे पब्लिक ऐप के माध्यम से संवाद किया। उन्होंने अपने दो दिवसीय सिमडेगा प्रवास, संगठनात्मक गतिविधियों और विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने संगठन की भावी योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए।