दतिया नगर: सायबर सेल की तत्परता से ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिले 90 हजार रुपये वापस, किसान ने पुलिस अधीक्षक का किया सम्मान।
दतिया। दतिया पुलिस की सायबर सेल ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए फरियादी को उसकी पूरी 90 हजार रुपये की राशि वापस दिलाई है। राशि वापस मिलने पर फरियादी ने जनसुनवाई में पहुंचकर पुलिस अधीक्षक का सम्मान किया और दतिया पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला के मार्गदर