बड़ी सादड़ी अधिवक्ता संघ के वर्ष 2025-26 के चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर जगदीश प्रसाद वैष्णव ने कड़े मुकाबले में प्रतिद्वंदी रघुवीर सिंह झाला को मात्र एक वोट से हराया। चुनाव प्रभारी हसन खान और चेतन की देखरेख में मतदान प्रक्रिया हुई। कुल 47 मतदाताओं में से वैष्णव को 24 तथा झाला को 23 मिले।