झांसी: चारधाम यात्रा से लौट रही महिला को हार्ट अटैक, झांसी में ट्रेन से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, रास्ते में हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Jun 3, 2026 झांसी में चारधाम यात्रा पूरी कर परिवार के साथ हैदराबाद लौट रही एक बुजुर्ग महिला की तेलंगाना एक्सप्रेस में तबीयत बिगड़ने के मौत हो गई। हैदराबाद निवासी मृतक विद्यावती को सफर के दौरान सांस लेने में दिक्कत हुई थी, जिसके बाद परिजनों ने रेलवे हेल्पलाइन से मदद मांगी। स्टेशन पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें अस्पताल रेफर किया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले मौत हो गई।